फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Account no credit card yet e-bills coming

Banda News: खाता न क्रेडिट कार्ड फिर भी आ रहे ई-बिल

Tue, 09 May 2023 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Account no credit card yet e-bills coming
बांदा। खाता धारक न क्रेडिट कार्ड बना फिर भी बैंक ऑफ बड़ौदा के ई-बिल भेजे जा रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्य महाप्रबंधक बड़ौदा से की है। जिला उपभोक्ता फोरम (बांदा) के कर्मचारी रामेश्वर ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा का न खाता धारक है और न ही कोई क्रेडिट कार्ड बना है। इसके बाद भी बैंक पिछले कई माह से ई-मेल आईडी में ई-बिल भेज रहा है। इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। इसे बंद कराने के लिए कई बार अनुरोध किया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहींं की गई। कस्टमर केयर को फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि देखकर बताते हैं और फोन काट दिया। दोबारा फोन किया तो कस्टमर केयर ने मेरे फोन नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इससे फोन नहीं लगा। ई-बिल भेजे जाने से उन्हें मानसिक परेशानी हो रही है। जल्द ई-बिल भेजना बंद न किया गया तो वह न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed