फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Academic recognition granted to the federation

शैक्षिक महासंघ को मिली मान्यता

Mon, 19 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 19 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Academic recognition granted to the federation
सम्मेलन में बोलते प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीकृष्ण त्रिवेदी। - फोटो : amarujala

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का रविवार को यहां मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी हुई। महासंघ नेताओं ने शिक्षकों को समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि बेसिक शिक्षा निदेशक ने संगठन का मान्यता संबंधी संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। अब इसे विधिवत मान्यता मिल गई है।

विज्ञापन


पटेल सेवा संस्थान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिद्धांतों और विचारधारा पर आधारित संगठन है। मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण सिंह पटेल ने स्वागत भाषण के साथ चारों जनपदों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष (बांदा) वीरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि महासंघ शिक्षा और शिक्षक के हित में काम करता रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताया। अध्यक्षता कर रहे रामलखन भार्गव ने कहा कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश में जनपदवार सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक मोहम्मद हबीब खां (प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अरबई) और डा.नईम खां (प्रधानाध्यापक, डांड़िन पुरवा) को शील्ड और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती और सरदार पटेल के चित्र पर फूल और दीप प्रज्जवलन से हुई।

एबीएसए कैलाश डीसी श्रीवास्तव (विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन), रामदेव सिंह (महामंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ), ब्रम्हर्षि शुक्ला (महुआ), बुद्धराज वर्मा (बड़ोखर खुर्द) सहित दिनेशचंद्र त्रिवेदी (कानपुर), बेनी प्रसाद यादव (जिलाध्यक्ष महोबा), महामंत्री हरनाथ, सोमनाथ यादव (अध्यक्ष चित्रकूट), जानकीशरण त्रिपाठी, सैय्यद गुलाम हमदानी, इसहाकुद्दीन, आशा कोटार्य, अमर सिंह यादव ने भी संबोधित किया।


संतोष कुमार मिश्रा, पैसुनीराम भारतीय, चंदन सिंह राजपूत, शिवमिलन यादव, आलोक यादव, अजय द्विवेदी, ब्रजेंद्र पटेल, अमित यादव, सर्वेश सिंह, प्रमोद चौरसिया, रामनरेश विश्वकर्मा, मुन्नालाल साहू, मुकेश कुमार, सीएल प्रजापति और उत्तम सिंह इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed