फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ABVP protest against isis

आईएसआईएस और आजम का पुतला फूंका

Sat, 18 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 18 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
 ABVP protest against isis

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा नगर यूनिट ने शुक्रवार को आईएसआईएस और प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। वहीं हिंदू जागरण मंच ने बैठक करके केंद्र सरकार से हुर्रियत नेता सैय्यद अली शाह जिलानी और मशर्रत आलम पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने अशोक लाट तिराहे पर मंत्री आजम खां का पुतला फूंकने के बाद कहा कि आजम खां दलित परिवारों को धमकी और लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। यह सरासर नाइंसाफी है। वहीं आईएसआईएस ने आरएसएस पर हमला करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


सरकार को दोनों मामलों को संज्ञान में लेना चाहिए। प्रदर्शन में जितेंद्र राज, दिनेश यादव, आशीष सिंह, पवन, दीपक, राजेश, विवेक सिंह, आलोक सिंह आदि शामिल रहे। उधर, हिंदू जागरण मंच की बांदा इकाई ने अपने कार्यालय में बैठक की। कहा गया कि हुर्रियत नेता सैय्यद अली शाह जिलानी और मशर्रत आलम ने पाकिस्तानी झंडे लहराकर और नारे लगाकर भारतीय नागरिकों की भावनाओं को आघात पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर देशद्रोह का मुकदमा लगाकर इन्हें देश से निष्कासित किया जाए। बैठक में पर श्रीनिवास गुप्त, अजय गुप्त, सत्यप्रकाश शुक्ल, बलराम सिंह कछवाह, उचित नारायण, भीष्म सिंह, संतराम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed