{"_id":"61228c708ebc3e7a137f1534","slug":"ab-medikal-kolej-se-totiyaan-choree-banda-news-knp6476402113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेडिकल कॉलेज से टोटियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेडिकल कॉलेज से टोटियां चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के एकलौते मेडिकल कॉलेज में चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर में गंभीर हालात के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सीमीटर चोरी होने के बाद अब अस्पताल के तीन मंजिलों से पाइप और नलों की टोटियां चोरी हो गईं।
प्रधानाचार्य ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। चित्रकूटधाम मंडल के एकलौते मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था धड़ाम है। हैरत की बात यह है कि मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर पुलिस चौकी स्थापित है। इसके बावजूद चोरी की घटनाएं नहीं रुक रहीं।
कोरोना की दूसरी लहर के पीक माह मई में लगभग 40 ऑक्सीजन सिलिंडर और दो सैकड़ा पल्स ऑक्सीमीटर चोरी हो गए थे। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। जांच जारी है। अब शुक्रवार को मेडिकल कालेज के अस्पताल परिसर के तीन मंजिलों के बाथरूम से पाइप लाइन और नलों की टोटियां आदि चोरी हो गईं।
विज्ञापन
टोटियां कीमती बताई गई हैं। प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं है।
गिनेचुने प्राइवेट गार्ड के सहारे लंबे-चौड़े मेडिकल कालेज परिसर की सुरक्षा का जिम्मा है। कई बार बड़े अफसरों से मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी की मांग की गई, लेकिन अब तक सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
मात्र आठ कैमरों से कैंपस की निगरानी
बांदा। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा मानक के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मात्र आठ सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर की सुरक्षा के दावे किए जा रहे, जबकि अस्पताल सहित कॉलेज परिसर के हरेक भवन व गैलरी सीसीटीवी कैमरों से लैस होना चाहिए।
इस बाबत प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने महानिदेशक को पत्र भेजकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए बजट की मांग की है। बजट स्वीकृत होते ही कैमरे लगाए जाएंगे। पूरे कैंपस समेत अस्पताल व वार्डों, कक्षाओं आदि में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये बजट की जरूरत होगी।