फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man who came after getting a hand operation committed suicide

Banda News: हाथ का ऑपरेशन कराकर आए युवक ने दी जान

Fri, 27 Sep 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
A young man who came after getting a hand operation committed suicide
बांदा। ऑपरेशन के बाद घर आए युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने चाचा की पिटाई से आहत होकर जान देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के बेनामऊ सिकरी निवासी अनुभव उर्फ सोनू (23) की घर में आटा चक्की है। इसके साथ ही वह किसानी का काम भी करता था। अनुभव के खेत में धान लगा है। उसने चाचा से धान की सिंचाई के लिए कहा। चाचा ने अपने ट्यूबवेल से पानी देने से इन्कार कर दिया। 14 अगस्त को चाचा अनुभव के खेत में भैंस चरा रहा था। अनुभव ने उन्हें मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

चाचा-चाची समेत तीन लोगों ने अनुभव को पीट दिया, इससे उसका हाथ टूट गया और सिर में भी गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के लिए परिजन उसे कानपुर ले गए। भाई उमेश ने बताया कि 20 सितंबर को कानपुर के अस्पताल में अनुभव के हाथ का ऑपरेशन हुआ था। गुरुवार को वह घर आया। रात में उसने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

भाई उमेश ने आरोप लगाया कि चाचा की पिटाई से आहत होकर अनुभव में खुदकुशी की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed