{"_id":"66982a21378c748d6c0d5074","slug":"a-young-man-walking-on-the-road-was-hit-by-a-vehicle-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-113245-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क पर टहल रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क पर टहल रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
बांदा। रात में सड़क पर टहल रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। रात भर शव सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह होने पर ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव निवासी राममिलन सविता (45) मंगलवार की रात सड़क पर टहल रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। रात भर शव सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह होने पर वहां रहने वाले राजेश उर्फ बउवा ने देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी।
बड़े भाई हीरालाल ने बताया कि करीब 18 साल से राममिलन सविता का दिमागी संतुलन सही नहीं चल रहा था। गांव में संतोष निषाद की बेटी की शादी में वह सब शरीक थे। रात 12 बजे राममिलन को खाना खिलाया था। वह नेकर पहने कब सड़क की तरफ निकल गया। उन्हें नहीं पता चल सका। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पैलानी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।