{"_id":"688a70ca149f8ebf8f0adf57","slug":"a-young-man-killed-by-hanging-himself-due-to-fear-of-punishment-banda-news-c-212-1-sknp1006-130841-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सजा के डर से युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सजा के डर से युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। सजा के डर से युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन ने देखा तो शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के स्योढ़ा बढ़ेहा के हजारी पुरवा निवासी लालाराम ने बताया कि बेटे सोनू (20) ने बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के कमरे में रस्सी से सीलिंग फैन से फंदा लगा लिया। छोटी बहन शोभा खाना देने गई तो देखा वह फंदे से लटका था। उसने शोर मचाकर मां कैलशिया को बताया।
पिता के मुताबिक, सोनू के ऊपर पन्ना न्यायालय में लड़की भगाने का मुकदमा चल रहा है। पिछले माह 22 जून को तारीख लगी थी। सोनू तारीख पर गया था। वहां से लौटने पर तनाव में रह रहा था। उसे सजा होने का डर था। इसी के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। पिता बंटाई पर खेती लेकर किसानी करते हैं। तीन भाई एक बहन में वह दूसरे नंबर का था।
नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि लड़की भगाने का आरोपी था, पन्ना न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है