फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man hurt by the beating committed suicide by hanging himself

Banda News: पिटाई से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 24 Mar 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man hurt by the beating committed suicide by hanging himself
बांदा। पोड़ा बाग (अलीगंज) मोहल्ला निवासी पवन शुक्ला (26) ने शनिवार की देर शाम छत में टिनशेड के एंगल से रस्सी से फंदा लगा लिया। छोटे भाई सूरज ने आरोप लगाया कि दो पड़ोसियों की पिटाई से आहत होकर पवन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

किसी काम से उसकी मां सुधा छत गईं तो दरवाजा बंद मिला। उन्होंने पड़ोस में रह रहे पवन के चाचा नानू से बताया, उन्होंने पुलिस बुलाई। पुलिस ने घटना की जांच की। छोटे भाई सूरज ने बताया कि पवन शराब पीने का आदी था। शनिवार को दोपहर पवन नशे में था।
विज्ञापन

उसने पड़ोसी दो लोगों से अभद्रता कर दी थी। इस पर दाेनों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पवन ऑटो भी चलाता था। वह दो भाइयों में बड़ा व अविवाहित था। पिता संतोष शुक्ला राशन कोटा में पल्लेदारी करते हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि युवक नशे का आदी था। इसी के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed