फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man dies after falling from a high speed bike

तेज रफ्तार बाइक से गिरकर दिव्यांग युवक की मौत

Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young man dies after falling from a high speed bike
ओरन (बांदा)। पड़ोसी के साथ बाइक से घूमने निकले मूक बधिर युवक की गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चला रहा युवक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के गौतमपुर बनई गांव निवासी ओमप्रकाश (34) पुत्र भूरेलाल मूक-बधिर था। शुक्रवार की शाम वह पड़ोसी विनोद गौतम पुत्र रामखेलावन के साथ उसी की बाइक पर बैठकर घूमने गया था। गांव के बाहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गई। पीछे बैठा ओमप्रकाश गिर गया।
विज्ञापन

उसके सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा पड़ोसी विनोद गौतम बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर लमेहटा पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक ओम प्रकाश के पिता भूरेलाल की तहरीर पर पुलिस ने विनोद गौतम के खिलाफ धारा 279, 304-ए आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक तीन भाइयों में छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed