फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young farmer committed suicide by consuming poison

Banda News: युवा किसान ने जहर खाकर दी जान

Sat, 04 Jan 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A young farmer committed suicide by consuming poison
केशव - फोटो : परिजन
बांदा। युवा किसान ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि फसल खराब होने और बहन की शादी का कर्ज न देने के तनाव में खुदकुशी की है, जबकि पुलिस का कहना है कि शराब पीकर छोटे भाई से विवाद के बाद जान दी है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी केशव अवस्थी (28) ने शुक्रवार की रात घर में जहर खा लिया। इससे हालत बिगड़ गई। परिजनों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर दम तोड़ दिया। केशव के जीजा सूरज शुक्ला ने बताया कि तीन भाई, तीन बहनों में केशव बड़ा था। पिता रामहित अवस्थी की वर्ष 2018 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। घर में मां गीता देवी हैं।
विज्ञापन

बताया कि दो भाई और एक बहन नाबालिग हैं। वर्ष 2022 में केशव ने छोटी बहन रेनू की शादी की थी। इसमें उस पर करीब ढाई लाख का गांव व रिश्तेदारों को कर्ज है। इस साल उसने चार बीघा खेत में गेहूं बोया था। बुआई के समय बारिश हो जाने से बीज के अंकुर नहीं फूट रहे थे। इससे वह परेशान था। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि केशव शराब का लती था। जुआ भी हार गया था। घटना की रात छोटे भाई से नशे की हालत में विवाद हुआ है। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed