{"_id":"66c0ef3480dd2b6ea703da64","slug":"a-woman-who-went-to-wash-clothes-in-a-canal-died-by-drowning-banda-news-c-212-1-sknp1006-114484-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नहर में कपड़े धुलने गई महिला की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नहर में कपड़े धुलने गई महिला की डूबने से मौत
विज्ञापन
बांदा। नहर में कपड़े धुलने गई महिला की पानी में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी रमोला (40) शुक्रवार की शाम घर के पास से निकली नहर में कपड़े धोने गई थी। नहर घाट पर बैठकर कपड़े धो रही थी। अचानक पैर फिसल जाने से वह गहराई में डूब गई। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जेठ श्रीपाल ने ग्रामीणों की सहायता से शव को निकाला।
जेठ ने बताया कि रमोला के पति रामफल राजपूत की छह साल पहले सांस की बीमारी से मौत हो चुकी है। रमोला के पास डेढ़ बीघा जमीन है। उसी जमीन से खेती करके गुजर बसर करती थी। दो पुत्र हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)