{"_id":"688fa4e40ec1da0082029964","slug":"a-woman-who-came-to-the-bank-to-deposit-money-became-a-victim-of-fraud-banda-news-c-212-1-bnd1007-131072-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रुपये जमा कराने बैंक आईं महिला हुई टप्पेबाजी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रुपये जमा कराने बैंक आईं महिला हुई टप्पेबाजी का शिकार
विज्ञापन
अतर्रा। आर्यावर्त बैंक से रुपये निकालकर कोऑपरेटिव बैंक में जमा करने जा रही महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई और बैंक पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरु की।
कोतवाली क्षेत्र के अत्री नगर मोहल्ला निवासी ललिता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो अगस्त की दोपहर आर्यावर्त बैंक से 35 हजार रुपये निकाले। रुपये बैग में रखकर वह उन्हें जमा कराने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पहुंची। वहां बैग को स्टूल में रखकर फॉर्म भरने लगी। इसी दौरान पास में बैठी अज्ञात महिलाओं ने बैग से रुपये चोरी कर लिए। कहा कि जमा फॉर्म भरने के बाद जब पर्स पर नजर पड़ी तो वह गायब था। काफी तलाश के बाद भी रुपये नहीं मिले।
वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच के दौरान कोऑपरेटिव बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले जिससे पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पा रही। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।