{"_id":"670c2bc86c236a0a4b041e64","slug":"a-vehicle-hit-two-bike-riders-one-died-the-other-was-referred-banda-news-c-212-1-sknp1006-116817-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक सवार दो लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक सवार दो लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा रेफर
विज्ञापन
बांदा। बाइक सवार दो लोगों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल को कानपुर रेफर किया गया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव निवासी राजेंद्र (40) अपने पड़ाेसी रोहित (22) के साथ शुक्रवार की देर रात बाइक से किसी काम से मटौंध जा रहे थे। गांव के पास सामने से आए वाहन उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। रोहित को कानपुर रेफर किया गया है।
भतीजे अभिमन्यु ने बताया कि चाचा राजेंद्र घर में ही पशु क्लीनिक खोले थे। उनके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।