{"_id":"6856f25e7968140a430c1d8f","slug":"a-truck-loaded-with-rice-collided-with-a-dumper-one-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-128563-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चावल लदे ट्रक ने डंपर में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चावल लदे ट्रक ने डंपर में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
टक्कर के बाद बिखरा चावल।
- फोटो : संवाद
बबेरू (बांदा)। फतेहपुर की ओर जा रहे चावल लदे ट्रक ने बालू से भरे खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चावल लदे ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई। डंपर चालक भी मौके से भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के औगासी रोड स्थित धर्मकांटा के पास शनिवार को सुबह करीब पांच बजे बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे चावल से लदे ट्रक ने बालू से भरे खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। सुबह नो इंट्री प्वाइंट पर ड्यूटी करने पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने कोतवाली में सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चावल से लदे ट्रक में फंसे युवक को मृत अवस्था में निकाला। उसके पास कोई कागज न मिलने पर शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों ट्रक व डंपर के चालकों की तलाश की जा रही है। यह भी बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस ट्रक मालिक की डिटेल निकलवा रही है। जल्द ही मालिक का पता लगा लिया जाएगा।