फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A report of culpable homicide was filed after jamming

जाम लगाने के बाद गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
A report of culpable homicide was filed after jamming
कमासिन। थाना क्षेत्र के भीती गांव में हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत मामले में परिजनों ने मंगलवार सुबह जाम लगा दिया। सीओ बबेरू व इंस्पेक्टर ने आक्रोशित परिजनों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और छोटे भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

परसौली गांव निवासी चंद्रभवन यादव (45) 20 साल से अपनी ससुराल भीती में रह रहे थे। एक सप्ताह पूर्व गांव के आकिल और जिलानी से विवाद हो गया था। 16 जून को चंद्रभवन साइकिल से अपने गांव भीती आ रहे थे। शाम पांच बजे के करीब नहर पटरी पर बाइक सवार दोनों युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। कानपुर में इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। सोमवार को छोटा भाई विष्णुजीत शव लेकर परसौली गांव आए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कमासिन-बबेरू मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ बबेरू सत्यप्रकाश शर्मा, थानाध्यक्ष कमासिन उमेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बबेरू अरुण कुमार पाठक ने परिजनों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। भाई ने भीती गांव निवासी आकिल और जिलानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed