{"_id":"67c5f71f98e4024d780c5cbc","slug":"a-report-of-assault-and-stone-pelting-was-filed-against-nine-people-banda-news-c-212-1-sknp1006-123030-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नौ लोगों के खिलाफ मारपीट व पथराव की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नौ लोगों के खिलाफ मारपीट व पथराव की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बांदा। मारपीट में चार लोगों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में अब दूसरे पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट व पत्थरबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं बबेरू रोड निवासी राकेश पांडेय ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 28 फरवरी को अपने पुत्र दिव्यांश पांडे से खाने का सामान लेने शाहरूख व जमील की दुकान भेजा था। वहां बैठे रिजवान सिद्दीकी ने उसके पुत्र के साथ अभद्रता कर दी। मना करने पर विवाद हो गया। इस बीच उन सबने उसके पुत्र को खदेड़ लिया, उसका पुत्र घर में आ गया तो सभी हमलावर उसके घर में घुस आए और मारपीट की, पत्थर बाजी की।
इस बीच उन्होंने डायल-112 को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंची थी। तब हमलावर भाग निकले थे। तहरीर के आधार पर रिजवान, शादाब, दानिश, अली मोहम्मद, शादाब खां, समीर शेख, निहाल खां, आतिफ खां, फराज खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दो दिन पहले रिजवान सिद्दीकी ने इस प्रकरण में चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।