फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A mutilated body of a youth found in a railway track

रेलवे ट्रैक में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
A mutilated body of a youth found in a railway track
बांदा। रेल पटरी पर युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। शव काफी क्षत-विक्षत हालत में था। पुलिस फौरीतौर पर आत्महत्या मान रही है। परिजनों के आरोपों की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर (दिखितवारा) निवासी राजेश यादव (30) पुत्र चंद्रिका प्रसाद 5 सितंबर (शनिवार) को अपने ननिहाल जमालपुर गांव आया था। रविवार को शाम वापस घर जाने की बात कहकर निकल गया था। सोमवार को सुबह कोतवाली नगरय क्षेत्र में केन नदी के नजदीक रेलवे ट्रैक में उसका शव मिला।
विज्ञापन

पिता राजेश ने बताया कि पुत्र घर के लिए निकला था। आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव को पटरी में फेंक दिया गया। उसने पुलिस से मोबाइल काल डिटेल खंगालकर कार्रवाई की मांग की। यह भी बताया कि राजेश की पिछले वर्ष शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लेदारी करके परिवार का गुजर बसर करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार का कहना है कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रही है। परिजनों के आरोपों पर भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड सोशल मीडिया में वायरल करने के बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed