{"_id":"6ae62f42c7a23e94c30325b8","slug":"a-message-of-brotherhood-on-national-unity-day-banda-news-c-212-1-bnd1007-154167-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाईचारे का संदेश
Sat, 31 Oct 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-रन फॉर यूनिटी दौड़ में शामिल एएसपी शिवराज, सीओ सौरभ सिंह व अन्य पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलि
बांदा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
पुलिस विभाग, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन से महाराणा प्रताप चौराहे तक रन फॉर यूनिटी निकाली गई। विद्यालयों में रैली, मानव श्रृंखला, दौड़, क्विज और गोष्ठियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं दौड़ का नेतृत्व किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की शपथ दिलाई गई।
राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने रैली और मानव श्रृंखला के बाद विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। कमला देवी के संयोजन में दौड़ प्रतियोगिता हुई। छात्राओं में पूजा, दीक्षा और दीपा सिंह तथा छात्रों में रवि, राकेश और मनोज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में संध्या प्रथम, दीपा द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विचार गोष्ठी में करीब 50 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। उधर, सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
अतर्रा के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया। संत विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य नारायण मिश्रा ने विद्यार्थियों को उनके जीवन और राष्ट्रसेवा के बारे में बताया। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया।
थाना जसुपरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उन्हें प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण दिखाते हुए सरदार पटेल के जीवन वृत्त की जानकारी दी गई।