फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A high speed dumper broke 30 electricity poles

Banda News: तेज रफ्तार डंपर ने तोड़े बिजली के 30 खंभे

Sat, 19 Jul 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A high speed dumper broke 30 electricity poles
तिंदवारी कस्बे में डंपर की चपेट में आकर टूटा खंभा और क्षतिग्रस्त केबल। - फोटो : संवाद
तिंदवारी। तेज रफ्तार डंपर ने बांदा-टांडा हाईवे पर 30 से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे कई गांवों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पुलिस ने कुरसेजा चौकी के पास डंपर को बैरिकेडिंग लगाकर पकड़ा। चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात तकरीबन नौ बजे तेज रफ्तार डंपर फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहा था। डंपर का डाला काफी ऊपर था। इससे छापर गांव के पास बिजली के तार चपेट में आकर टूट गए। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। छापर से लेकर मुगुंस गांव तक करीब दस किमी की दूरी में डंपर की चपेट में आकर तीस से खंभे टूट गए।
विज्ञापन

केबल टूटने से तिंदवारी कस्बे सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण लोगों को बिना बिजली रात गुजारनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर विभाग की टीम ने रात से ही खंभों और लाइन की मरम्मत में जुट गई। अवर अभियंता प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि शनिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में विभाग को लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि 30 पोल टूट गए हैं, जबकि हजारों मीटर केबल क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं मामले की जानकारी होने पर डंपर चालक को कुरसेजा चौकी के पास बैरिकेडिंग लगाकर प्रभारी रोशनी सेंगर ने पकड़ा। अवर अभियंता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed