{"_id":"5df3d10c8ebc3e87d217494c","slug":"a-girl-was-stabbed-to-death-in-her-in-law-s-house-banda-news-knp5320225168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती की खुरपी मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवती की खुरपी मारकर हत्या
विज्ञापन
A girl was stabbed to death in her in-law's house
- फोटो : BANDA
ससुराल में सो रही युवती की अज्ञात लोगों ने सिर पर धारदार हथियार हत्या कर दी और फरार हो गए। युवती अपनी तीन माह की बच्ची के साथ सो रही थी। घर में अन्य कोई नहीं था। ससुर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरईमाफी गांव में गुरुवार की रात कुसमी देवी (22) पत्नी जगत कहार अपनी मासूम बच्ची के साथ सो रही थी। पति तीन महीने से मजदूरी के सिलसिले में बाहर है।
ससुर महेश पड़ोसी गांव खुरहंड में दुकान किए हुए है और वहीं रहता है। साथ में उसकी पत्नी (मृतका की सास) भी रहती है। शुक्रवार को सुबह देर तक उसके घर के दरवाजे नहीं खुले।
विज्ञापन
तीन माह की बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस को इसकी सूचना दी। बिसंडा थाना प्रभारी ताराचंद्र पटेल फोर्स के साथ पहुंचे और दीवार के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए।
उन्हाेंने बताया कि कुसमी क ा शव रक्तरजिंत अवस्था में पड़ा हुआ था। नजदीक में ही खुरपी (मिट्टी खोदने का औजार) पड़ा हुआ था। इसी खुरपी से उसके सिर पर वार किया गया। नजदीक में उसकी बच्ची रो रही थी।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी शुक्रवार को सुबह घटना स्थल पहुंचे और आस पास के लोगों व परिजनों से जानकारी ली। डाग स्क्वायड भी बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ससुर महेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।