फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A girl was shot in the stomach of her in-laws

ससुराल में युवती के पेट में लगी गोली

Fri, 31 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
A girl was shot in the stomach of her in-laws
बांदा/बबेरू। ससुराल में युवती संदिग्ध हालात में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली उसके पेट में लगी है। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना में प्रयुक्त तमंचा या अन्य शस्त्र पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक युवती ग्रेजुएट है। वह अनपढ़ पति से नाखुश है।
विज्ञापन

घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्यांव गांव में गुरुवार की रात करीब एक बजे की है। राहुल राजपूत की पत्नी लक्ष्मी (25) अपने कमरे में थी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद में उसकी ननद वंदना कमरे में पहुंची तो लक्ष्मी खून से लथपथ पड़ी तड़प रही थी। पेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची यूपी-112 ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त राहुल पत्नी की मौसी की शादी में शामिल होने भौंरी (चित्रकूट) गांव गया था। घर के अन्य सदस्य भी गांव में शादी में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। पति मुंबई में टाइल्स बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। हाल ही में वह घर आया है। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली के एसएसआई विजय सिंह ने घायल लक्ष्मी के बयानों का हवाला देकर बताया कि वह (लक्ष्मी) ग्रेजुएट है। माता-पिता ने उसकी मर्जी के बिना अनपढ़ पति से शादी कर दी है। इसी से वह नाखुश है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की कोशिश प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed