फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A girl died after her neck got entangled while swinging on a sari swing

Banda News: साड़ी का झूला झूलते समय गले में फंदा लगने से बालिका की मौत

Sun, 06 Jul 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
A girl died after her neck got entangled while swinging on a sari swing
बांदा। घर के दरवाजे लगी चौखट में साड़ी का झूला बनाकर झूल रही बालिका के गले में फंदा लग जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सरस्वाह गांव निवासी काजल किन्नर ने बताया कि उसकी भांजी मेघा वर्मा (10) रविवार को सुबह अपने घर के कमरे में लगी चौखट में साड़ी का झूला डालकर झूल रही थी, तभी उसके गले में साड़ी का फंदा फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पिता बबलू वर्मा मजदूरी करते हैं। घर में मां सुशीला है। मेघा चार बहनों में बड़ी थी। वह गांव के स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजन झूला झूलते समय हादसा होने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed