फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A fine of Rs 1.97 lakh was imposed on the trader who brought jowar on wheat form

Banda News: गेहूं के प्रपत्र पर ज्वार ला रहे कारोबारी पर 1.97 लाख का जुर्माना

Thu, 02 Jan 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 1.97 lakh was imposed on the trader who brought jowar on wheat form
अतर्रा। कानपुर के मूसानगर से फर्जी गेहूं बीजक बिल के जरिए 343.75 क्विंटल ज्वार अतर्रा मंडी में लाते समय मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा लिया। एसडीएम के निर्देश के बाद मंडी समिति के सचिव ने 1,97,202 रुपये जुर्माना किया। इसके बाद ट्रक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंडी समिति सचल दल के मुताबिक कृषि उत्पादन मंडी समिति पुखरायां के प्रपत्र 09 का उपयोग करके गेहूं के फर्जी प्रपत्र में ज्वार को अतर्रा लाया जा रहा था। ट्रक चालक साबिर अली ने बताया कि वह 343.75 क्विंटल ज्वार को कानपुर से अतर्रा मंडी ला रहा था। मंडी सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि चालक कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। मंडी समिति ने जांच के बाद ट्रक पर 1,97,202 रुपये का जुर्माना लगाया है। एसडीएम व मंडी साधिकार नियंत्रक ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। मंडी सचिव दिलीप कुमार ने स्वीकार किया कि यह मामला टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग का है। जांच में मंडी अधिकारियों सहित स्थानीय राजस्व विभाग के एक अधिकारी के स्टोनो की संलिप्तता सामने आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed