{"_id":"5f8b3b0f8ebc3e9b8c5d715f","slug":"a-child-playing-in-a-pond-drowned-banda-news-knp5891174150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में खेल रहे बालक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में खेल रहे बालक की डूबकर मौत
विज्ञापन
तालाब में डूबकर मरे बालक के शोकग्रस्त परिजन व गांव के लोग।
- फोटो : BANDA
कमासिन। बारिश में पानी से लबालब हुए तालाबों में डूबकर मौतों का सिलसिला जारी है। ताजी घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग गांव में तालाब में डूबकर 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
चंद्रशेखर का सबसे छोटा 9 वर्षीय पुत्र समीर सुबह करीब 9 बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के नजदीक स्थित देवी तालाब नहाने गया था। यह सभी बालक तालाब में खेल रहे थे। इसी बीच समीर का पैर फिसल जाने से गहरे पानी में जा गिरा।
उसे डूबता देख साथ के अन्य बालकों ने मदद के लिए शोर मचाया। बालक अनूप भागकर गांव आया और घरवालों को सूचना दी। परिजन व गांव के लोग तालाब के लिए दौड़ पड़े। लेकिन समीर पानी में डूब चुका था। गांव वालों ने कुछ ही देर बाद उसे पानी से निकाल लिया। तत्काल अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही मृतक बालक की मां पिंकी देवी और बड़े भाई शिवा व बहन शीतल तथा पिता में कोहराम मच गया। समीर चौथी कक्षा में पढ़ता था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अंतिम संस्कार कर दिया।