{"_id":"683c9c4709e234955201a3ed","slug":"a-car-full-of-devotees-collided-with-a-cattle-and-overturned-in-a-drain-three-seriously-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-127456-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: श्रद्धालुओं से भरी कार मवेशी से टकराकर नाले में पलटी, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: श्रद्धालुओं से भरी कार मवेशी से टकराकर नाले में पलटी, तीन गंभीर
विज्ञापन
बांदा। अयोध्याधाम से दर्शन कर रविवार को दोपहर बागेश्वर धाम (छतरपुर, मध्य प्रदेश) जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार मवेशी से टकराकर नाले में गिर गई। इसमें कार सवार पिता-पुत्री समेत सात लोग घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंदौर के बकतेश्वर बिहार निवासी पवन शर्मा ने बताया कि एक ही परिवार के सात लोग इंदौर से अयोध्याधाम दर्शन करने गए थे। वहां से रामलला के दर्शन कर वह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम जा रहे थे। बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे सर्विस लेन पर रविवार की सुबह अचानक कार के सामने एक मवेशी आ गया।
मवेशी से टकराकर कार सड़क के बगल से लगे नाले में गिर गई। हादसे में इंदौर निवासी नितिन (45), मोनिका शर्मा (27) व उनके पिता कमल शर्मा (58) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष अन्य चार लोग मामूली घायल हुए हैं। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि कार के सामने अचानक मवेशी आ जाने से हादसा हुआ है। तीन लोग घायल हुए हैं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।