फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A boy drowned in a pond while trying to rescue cattle and died.

Banda News: मवेशी निकालने के प्रयास में तालाब में डूबा बालक, मौत

Tue, 14 Apr 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A boy drowned in a pond while trying to rescue cattle and died.
बबेरू। तालाब में नहा रहे मवेशी को निकालने के प्रयास में आठ वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी चुन्नू का आठ वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मवेशियों को लेकर तालाब गया था। इसी दौरान मवेशी को तालाब से निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक चार भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed