फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A bike collided with a moped and entered a culvert, one died

Banda News: मोपेड को टक्कर मार पुलिया में घुसी बाइक, एक की मौत

Sat, 22 Mar 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
A bike collided with a moped and entered a culvert, one died
बांदा। तेज रफ्तार बाइक ने गुरुवार शाम जरोहरा मोड़ के पास मोपेड को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बनी पुलिया में जा घुसी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक और मोपेड सवार चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी सत्यम (18) पुत्र रामनरेश खेंगर अपने चचेरे भाई शुभम (14) और ममेरे भाई शुभम (19) निवासी अमरपुर थाना रैपुरा चित्रकूट को बाइक में बैठाकर ओरन गया था। वहां पर सामान की खरीदारी करने के बाद तीनों भाई घर वापस आ रहे थे। तभी जरोहरा मोड़ के पास बाइक सवारों ने पहले मोपेड में टक्कर मारी, इसके बाद अनियंत्रित बाइक पुलिया के नीचे जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चला रहे सत्यम समेत तीनों लोग जख्मी हो गए। मोपेड सवार नत्थू (70) और रामपाल (60) भी गिरकर जख्मी हो गए। आसपास मौजूद रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर चिकित्सक ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अमरपुर निवासी शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता रामनरेश ने बताया कि सत्यम राजकोट में रहकर काम करता था। होली पर्व पर वह घर आया था। उसे शुक्रवार को वापस राजकोट जाना था। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। इस घटना से मां प्रेमा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed