{"_id":"74865","slug":"Banda-74865-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ में हड़पे जेवर सूदखोरी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ में हड़पे जेवर सूदखोरी का मुकदमा
Banda
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ससुर से दोस्ती के बाद बहू के जेवर गिरवी रखकर हड़प लिए जाने पर पुलिस ने सूदखोरी का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, ससुर और सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला भी लिखा गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी रश्मि कुशवाहा पत्नी रामजी की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ। रश्मि ने बताया कि उसका पति सूरत में मजदूरी करता है। शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। वह सास-ससुर के साथ रहती है। ससुराल में अभिलाष त्रिवेदी का आना-जाना है। उसके दादा मौजूदा में प्रधान के पति हैं। रश्मि के अनुसार अभिलाष ने उसके सोने-चांदी के जेवर मात्र 500 रुपए में गिरवी रख लिए। 10 रुपए प्रति माह ब्याज दर तय की। दो वर्ष बाद अब अभिलाष जेवर नहीं दे रहा। उसका कहना है कि जेवर डूब गए। उधर, रश्मि ने यह भी आरोप लगाया कि अभिलाष और उसका ससुर मिलकर उसके साथ मिलकर मारपीट करते हैं। ससुर दहेज में 50 हजार रुपए मांग रहे हैं। घर से निकला देने की धमकी दी। देहात कोतवाली में रश्मि की तहरीर पर अभिलाष त्रिवेदी और ससुर जागेश्वर तथा सास लीला के विरुद्ध साहूकारी अधिनियम की धारा 21/22 और 498 ए, 323, 506 आईपीसी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन