{"_id":"41-202995","slug":"Banda-202995-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचल कर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचल कर बाइक सवार की मौत
Banda
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा/बिसंडा। प्राइवेट बस ने बाइक सवार शिक्षामित्र को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी और दो बच्चे व एक अन्य बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस छोड़कर चालक फरार हो गया।
बृहस्पतिवार को दोपहर अतर्रा से बिसंडा आ रही प्राइवेट बस ने हरदी बाबा देव स्थान के पास दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइक सवार रामबाबू (35) पुत्र रामसिया निवासी दतौरा (बबेरू) की घटनास्थल पर मौत हो गई। वह बिसंडा ब्लाक के चूका पुरवा गांव में शिक्षामित्र था। पीछे बैठी उसकी पत्नी रेखा (32) और आठ वर्षीय जुड़वां पुत्र अंशू व प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य बाइक सवार रिजवान (30) निवासी नरैनी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक रामबाबू दीपावली पर अपनी ससुराल शिवराज सिंह का पुरवा (पुनाहुर) से पत्नी और बच्चों के साथ वापस घर लौट रहा था। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा ली।
उधर, महोबा जिले के ग्योड़ी (खन्ना) गांव निवासी अर्पित द्विवेदी (32) बुधवार की रात अतर्रा कसबे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में मर्दन नाका निवासी रज्जब (40) बुधवार की रात चिराग से झुलस गया। उधर, गूलरनाका निवासी शादाब (20) पुत्र हसरत व बिसंडा निवासी कृष्ण देवी (35) पत्नी दीपक ने बुधवार की रात जहर खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।