{"_id":"41-184191","slug":"Banda-184191-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज करने आए प्रेमी युगल को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज करने आए प्रेमी युगल को दबोचा
Banda
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। तीन माह पूर्व घर से भागा प्रेमी युगल सोमवार को कोर्ट मैरिज करने कचहरी आया। भनक लगने पर दोनों के परिजन भी आ धमके। उन्हें घेर लिया और हाथापाई की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मनमाने आरोप लगाए। युवती ने अपने पिता पर जबरदस्ती वृद्ध से शादी करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका।
खप्टिहाकलां गांव निवासी राजू (21) पुत्र गोला वर्मा अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के लिए सोमवार को कचहरी आया। इसकी भनक लगते ही दोनों पक्ष अपने-अपने रिश्तेदारों को लेकर कचहरी आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। युवक-युवती को अलग करके साथ ले जाने की कोशिशें करने लगे। लेकिन साथ जीने-मरने की कसम खा चुके प्रेमी-प्रेमिका ने परिजनों का दबाव नहीं माना। उलटे युवती ने ही अपने पिता पर बबेरू निवासी एक बूढ़े से जबरदस्ती शादी कराने का आरोप लगाया।
राजू ने बताया कि वह पंजाब में ईंट पाथता था। तीन माह पूर्व प्रेमिका ने फोन पर जबरन शादी कराए जाने की बात बताई। इस पर वह तिंदवारी आ गया। प्रेमिका भी वहां आ गई। ओरन स्थित मंदिर में दोनों ने शादी कर ली और शिवरामपुर में ईंट पाथने चले गए। यहां वह कोर्ट मैरिज करने आए थे। प्रेमी के मुताबिक प्रेमिका के ढाई माह का गर्भ भी है। अधिवक्ताओं और गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। संपत ने बताया कि दोनों का विवाह संकट मोचन मंदिर (बांदा) में कराएंगे। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। लड़की द्वारा ले जाया गया जेवर उसके पिता को वापस किया जाएगा।