{"_id":"41-183830","slug":"Banda-183830-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ता साधु को ग्रामीणों ने दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरणकर्ता साधु को ग्रामीणों ने दबोचा
Banda
Updated Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। दो किशोरों को साइकिल और रुपये दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जा रहे साधुवेशधारी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने साधु को जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव के मजरा भदौहा डेरा निवासी मनीष (13) पुत्र रणधीर व विनय कुमार (12) पुत्र अभय कुमार शुक्रवार को दोपहर घर से कुछ दूर खेल रहे थे। साधुवेशधारी ने खेल रहे दोनों बालकों को दान में साइकिल व रुपए दिलाने का लालच देकर अपने गांव सांड़ा ले जाने लगा। अगवा करने की सूचना पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दो टीमें बनाकर बच्चों की तलाश शुरु कर दी। अरमार गांव की नहर पटरी के पास ग्रामीणों ने साधू को दबोच लिया। उसके चंगुल से दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने आजाद करा लिया। ग्रामीणों ने साधू की जमकर धुनाई की और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने साधू का नाम लालबाबू उर्फ ननकवा विश्वकर्मा पुत्र रामपाल बताया है। वह मरका थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव का रहने वाला है। उधर, बालक मनीष के पिता रणधीर सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ढोंगी साधु के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मनीष व विनय चचेरे भाई हैं।