{"_id":"6a95c763881818c08c05cf43","slug":"bhagwat-prasad-memorial-dominates-in-volleyball-banda-news-c-212-1-bnd1007-151500-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वॉलीबॉल में भागवत प्रसाद मेमोरियल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वॉलीबॉल में भागवत प्रसाद मेमोरियल का दबदबा
विज्ञापन
फोटो-32-प्रतियोगिताओं के दौरान मौजूद खिलाड़ी और निर्णायक मंडल के सदस्य।
-बांदा मिनी ओलंपिक: जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में एकेडमी ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बांदा मिनी ओलंपिक के प्रथम चरण के तीसरे दिन सोमवार को बालिका जूनियर और सीनियर वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। इन रोमांचक मुकाबलों में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम किए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल सहित कई खेल पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बालिका वर्ग की इन प्रतियोगिताओं में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग के फाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द को हराया। सीनियर वर्ग में भी भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने भागवत प्रसाद इंटर कॉलेज को शिकस्त देकर चैंपियनशिप जीती। मुकाबलों में प्रकाश पांडेय, पवन निषाद और अनवर अहमद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन जिला ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. इंद्रवीर सिंह ने किया।
रोमांचक रहे दोनों वर्ग के मुकाबले
जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द ने यूरो कैंपस वॉलीबॉल क्लब को 25-20, 25-18 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को 25-15, 25-17 से शिकस्त दी। सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी और भागवत प्रसाद इंटर कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाई। सीनियर वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा, जहां एकेडमी ने निर्णायक तीसरे सेट में 14-25, 25-14, 25-15 के अंतर से जीत दर्ज की।