{"_id":"41-175212","slug":"Banda-175212-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया
Banda
Updated Mon, 24 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। महिला श्रमिकों के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम के अंतिम दिन केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक कमरुल हसन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को पारिश्रमिक भी दिया गया।
वीरांगना लक्ष्मीबाई स्कूल (खाईंपार) में समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक ने इस पिछड़े इलाके में महिलाओं की मेहनत और रुचि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अगले सत्र में क्षेत्रीय निदेशालय बांदा शहर में ऐसी ही लगभग 50 कार्यक्रम आयोजित करेगा। सोशल आर्गनाइजेशन फार कम्युनिटी हेल्प (सोच) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड के शिक्षाधिकारी सिरिल श्रीवास्तव ने केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गरीब महिला या पुरुषों या साझा कार्यक्रम होते हैं। मनरेगा श्रमिकों के ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम संयोजक नसीर अहमद सिद्दीकी ने क्षेत्रीय निदेशक और शिक्षाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर महिला डिग्री कालेज प्रवक्ता डा.सबीहा रहमानी, पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीस, डीसीए सचिव वासिफ जमां खां, सगीर अहमद सिद्दीकी, मुशीर अहमद इत्यादि उपस्थित रहे। सोमवार को क्षेत्रीय निदेशक व शिक्षाधिकारी अतर्रा में आयोजित मनरेगा श्रमिक कार्यशाला में भाग लेंगे।