{"_id":"41-174570","slug":"Banda-174570-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना समारोह में बरसे होली के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना समारोह में बरसे होली के फूल
Banda
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रंगारंग कार्यक्रमों और फूलोें की वर्षा के बीच मनाए गए सद्भावना समारोह में भारतीय संस्कृति की याद दिलाई गई। कहा गया कि हर पल सद्भावना लेकर आता है। भक्त प्रहलाद ने समाज को सुख पहुुुंचाया। लेकिन उसके पिता हिरणकश्यप ने भगवान व भक्त से बैर करके अपना विनाश कर लिया।
दो दिवसीय सद्भावना समारोह/होली मिलन में मंगलवार को संकट मोचन परिसर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, होली गीतों और नाट्य मंचनों से गुलजार रहा। विष्णु-लक्ष्मी के भक्तों ने फूलाें की होली का शानदार प्रदर्शन किया। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के साथ मृत्युंज्य महामंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया। आचार्य रामेश्वर यादव के निर्देशन में कनवारा जूनियर हाईस्कूल की छात्राआें ने सरस्वती वंदना और भक्त प्रहलाद नाट्य मंचन किया। होली और जवारा गीत से समा बांधा। बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मृत्युंज्य मानस मंडल संयोजक हरीराम सिंह ने बताया कि सदस्यों के विशेष सहयोग से यह आयोजन किया गया। उधर, रोजाना शाम 6 से 9 तक मंदिर परिसर में ऊं नम: शिवाय का मंत्रोच्चारण किया गया जा रहा है। इस अवसर पर नाथूराम पुष्पक, सुरेंद्र कुमार निगम, रामगोपाल सविता, सहदेव गुप्त, बृज किशोर अवस्थी, रामदत्त पांडेय, जयराम शिवहरे, पुजारी उमाशंकर तिवारी, प्रेम शंकर तिवारी, मूलचंद्र, नन्हेलाल वर्मा आदि उपस्थित थे।