फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   भड़क गए ‘विलोपित’ वोटर

भड़क गए ‘विलोपित’ वोटर

Mon, 10 Mar 2014 05:31 AM IST
Banda
Banda Updated Mon, 10 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अधिकारी और कर्मचारियों में निर्वाचन आयोग का खौफ नजर नहीं आ रहा। उसकी तमाम चेतावनियों और सख्त निर्देशों को दरकिनार कर चुनाव कार्यों में लापरवाहियों की बानगी आए दिन उजागर हो रही हैं। ताजा नमूना पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित की गई मतदाता सूचियां हैं। बड़ी संख्या में इन सूचियों में मतदाताओं को ‘विलोपित’ घोषित कर दिया गया है जबकि ये मतदाता अपने पुराने आवासों पर आबाद हैं। नाराज मतदाताओं ने मंडलायुक्त से शिकायत भी की है।
विज्ञापन

रविवार को मतदाता चौपाल में मतदान केंद्रों में मतदाता सूचियां चस्पा की गईं। राजकीय इंटर कॉलेज में भाग संख्या-29 की चस्पा की गई वोटर लिस्ट में तमाम मतदाताओं के नामों पर ‘विलोपित’ की मोहर ठोक दी गई है यानि यह मतदाता लापता हैं। या मर चुके हैं। कई मतदाताओं ने अपने नामों पर यह मोहर देखी तो भड़क उठे। कालूकुओं के शंकर सोनी, अजीजन, मुश्ताक अली, जमीला बेगम, प्रतिभा सिंह चंदेल, लक्ष्मी शंकर, कामता आदि को ‘विलोपित’ दर्शा दिया गया है। इन सभी मतदाताओं ने बूथ निरीक्षण में आए मंडलायुक्त मुरलीधर को बीएलओ की इस करतूत से अवगत कराया।
विज्ञापन

आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए बीएलओ को सूची दुरुस्त करने और शिकायत कर्ता मतदाताओं को अवगत कराने के आदेश दिए। मंडलायुक्त ने कई मतदाताओं के फोन नंबर भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जागरूकता को गांव-गांव कार्यक्रम
बांदा। सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गांव-गांव रंगोली व जन संदेश तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाए। कलक्ट्रेट सभागार में स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को मतदाता जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपे। प्राचार्य अपने महाविद्यालयों में युवा मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ से कहा कि वे अस्पतालों में मरीजों को मतदान के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed