फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   फिरोजाबादी एलईडी से ‘चाइना चमक’ कम

फिरोजाबादी एलईडी से ‘चाइना चमक’ कम

Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
Banda
Banda Updated Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
प्रदीप द्विवेदी
विज्ञापन

बांदा। दीपावली को जगमग करने में पिछले कई सालों से दखलंदाजी कर रहे चाइनीज आइटमों को अबकी उत्तर प्रदेश में बने उपकरणों ने मात दे दी है। आगरा, फिरोजाबाद व मथुरा की बनी दियाली, रंग-बिरंगी एलईडी मोमबत्तियों की बाजार में धूम है। सजावट के शौकीन घरों को जगमगाने में हर साल करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं। कंपनियों ने इस वर्ष कम बिजली खपत वाली झालरें व उपकरण बाजार में उतारे हैं। इलेक्ट्रानिक गणेश व लक्ष्मी भी सस्ते रेंज में उपलब्ध हैं।
व्यवसायी आनंद सोनी ने बताया कि देसी की अपेक्षा खर्च भी कम आता है। उनके यहां एक से चार फीट तक लंबी एलईडी मोमबत्ती 30 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में उपलब्ध हैं। यह अलग-अलग कलर की में जलेंगी। व्यवसायी नितिन कुमार ने बताया कि चाइनीज आइटम इस वर्ष कम हैं। आगरा की जेल राइस झालर 12 से 50 फीट तक 30 रुपये से 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उधर, फिरोजाबाद की कांच की आकर्षक रंग-बिरंगी मोमबत्तियां आकर्षण का केंद्र हैं। खुशबूदार मोमबत्तियां रोशनी के साथ खुशबू बिखेरेंगी। यह 4 रुपये से 100 रुपये के रेंज में हैं। चौक बाजार में व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल बताते हैं कि इस वर्ष गणेश-लक्ष्मी की इलेक्ट्रानिक मूर्तियां सस्ते दामों में आई हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व पर इलेक्ट्रानिक झालरों, दियाली, डिजाइनर मोमबत्ती में जनपद में करीब पांच करोड़ का कारोबार हो जाता है। इस बार यह कारोबार और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed