{"_id":"41-152848","slug":"Banda-152848-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए ने ब्लड बैंक में खून की कमी पर चिंता जताई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए ने ब्लड बैंक में खून की कमी पर चिंता जताई
Banda
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बांदा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बांदा यूनिट की बैठक में ब्लड बैंक में खून की कमी पर चिंता जताई गई। सीएमओ ने निजी चिकित्सकों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सरकारी योजनाओं में वह भी शामिल हों।
शुक्रवार को देर शाम एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष डा.मोहम्मद रफीक की अध्यक्षता में हुई। मुख्य मुद्दा सरकारी योजनाओं को प्राइवेट अस्पताल में भी शुरू करने और ब्लड बैंक में लोगों द्वारा रक्तदान न करने का रहा। डा.नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि नागरिकों में जागरूकता न होने से रक्तदान से कतराते हैं। इससे ब्लड बैंक में रक्त की कमी रहती है। एसोसिएशन ने तय किया कि रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा। प्राइवेट डाक्टरों ने सीएमओ से कहा कि झोलाछापों पर लगाम कसें ताकि यह पेशा बदनाम हो। मरीज किसी से भी इलाज कराए बशर्ते वह डिग्रीधारक हो।
सीएमओ डा.कैप्टन आरके सिंह ने ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही गैर रजिस्टर्ड तथा झोलाछाप डाक्टरों और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना तथा गर्भवती माताओं के लिए चल रही योजनाओं में प्राइवेट अस्पताल भी अपने को इम्पैनल्ड कराकर मरीजों को लाभ दें। बैठक में डा.डीसी श्रीवास्तव, डा.जे विक्रम, डा.राहुल उपाध्याय, डा.मनोज शिवहरे आदि उपस्थित रहे। एसोसिएशन सचिव डा.नरेंद्र ने सभी का शुक्रिया अदा किया।