{"_id":"41-149896","slug":"Banda-149896-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर कांड को लेकर मंडल में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर कांड को लेकर मंडल में हाई अलर्ट
Banda
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मुजफ्फनगर के दंगे ने चित्रकूट धाम मंडल की पुलिस का भी चैन छीन लिया है। इसके चलते मंडल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के प्रमुख गृह सचिव और अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश का हवाला देकर डीआईजी ने मंडल के चारों पुलिस अधीक्षकों को सतर्कता और सांप्रदायिकता सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में मंडल स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी सुग्रीव गिरि ने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, गांधी जयंती, अग्रसेन जयंती इत्यादि नजदीक हैं। उधर, मुजफ्फनगर की घटना को देखते हुए हाई अलर्ट किया गया है। डीआईजी ने कहा है कि कानून और शांति व्यवस्था हर हाल में बरकरार रखी जाए। कोई समस्या है तो तत्काल अधिकारी उसका निपटारा करें। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएं। डीआईजी ने अवैध खनन में लिप्त अपराधियों को माफिया के रूप में चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। अपराधियों के विरुद्ध अदालतों में चल रहे मुकदमों पर प्रभावी पैरवी पर जोर दिया। बैठक में चारों जनपदों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।