{"_id":"41-147136","slug":"Banda-147136-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त जमीन पर बनेंगे आंगनबाड़ी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त जमीन पर बनेंगे आंगनबाड़ी भवन
Banda
Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृत आठ आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए ग्राम पंचायतों को मुफ्त जमीन उपलब्ध करानी होगी। शासन से जमीन खरीद के लिए कोई धनराशि नहीं दी जाएगी। शासनादेश में कहा गया है कि प्रत्येक भवन के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 200 वर्ग मीटर और शहरी क्षेत्र में कम से कम 100 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। पूर्व में स्वीकृत माचा (तिंदवारी), बुधेड़ा (जसपुरा), गौरशिवपुर (महुआ), भवानीपुर पाही (नरैनी), बनबरौली (बबेरू), भदांव और अमलोखर (कमासिन) केंद्र के लिए शासन ने समाज कल्याण विभाग को धनराशि जारी कर दी है। अब यहां मुफ्त जमीन उपलब्ध होने पर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन