{"_id":"41-131547","slug":"Banda-131547-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य अंगद सिंह को गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य अंगद सिंह को गोल्ड मेडल
Banda
Updated Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जनपद के बाशिंदे और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज (कानपुर) संस्थापक प्रधानाचार्य डा.अंगद सिंह को राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान रेडक्रास एवं सेंट जॉन एंबुलेंस के माध्यम से शैक्षिक जगत में विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। डा.सिंह रेडक्रास और सेंट जॉन संस्था से पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार जुड़े हैं। उत्तर भारत के शैक्षिक जगत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके पूर्व उन्हें 1998 में भी तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई शोध किए हैं। पर्यावरण, साक्षरता, प्रौढ़ शिक्षा जैसे कार्यक्रमों में लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ ही वनवासी क्षेत्रों में काम किया है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें गोल्ड मेडल सौंपा।
विज्ञापन