फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   थानों के जिम्मे होगा बिसरा सुरक्षित रखना

थानों के जिम्मे होगा बिसरा सुरक्षित रखना

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बिसरा सुरक्षित रखने की अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही व्यवस्था में अब प्रदेश सरकार ने परिवर्तन कर दिया है। पुलिस लाइन या पोस्टमार्टम हाउस के जर्जर कमरों में अब बिसरा नहीं रखा जाएगा। इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी संबंधित थाने की होगी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर अक्सर डाक्टर बिसरा (शरीर के महत्वपूर्ण अंग) निकालकर उन्हें एक जार में कुछ केमिकल के साथ सुरक्षित रख देते हैं। यह बिसरा पुलिस लाइन के एक कक्ष में अव्यवस्थित ढंग से रखा रहता है। रख-रखाव के अभाव में यह अक्सर नष्ट हो जाता है। ऐसे में कई बार पुलिस की अदालत में क्लास लगती है। अब शासन ने इस पर संशोधन करते हुए व्यवस्था की है कि पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर आए संबंधित थाने के पुलिस कर्मी को ही बिसरा का जार (बर्तन) सौंपा जाएगा। वह इसे थाने ले जाएगा और वहां इसे सुरक्षित रखेगा। जरूरत पड़ने पर थाने से ही बिसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा जाएगा। पुलिस लाइन अस्पताल के प्रभारी डा.विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि यह नई व्यवस्था पहली जनवरी से लागू हो गई है। अब बिसरा को पुलिस कर्मियों के हवाले किया जाएगा। पुलिस लाइन में नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed