{"_id":"5be2e72abdec22174b2c32b8","slug":"91541596970-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार ने भूमिदान की, अफसरों का श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार ने भूमिदान की, अफसरों का श्रमदान
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बारिश में जलभराव वाली भूमि अब जल्द ही तालाब की शक्ल में नजर आएगी। पुलिस चौकीदार ने अपनी यह जमीन तालाब के लिए दान की है। दिवाली के शुभ मुहूर्त के मौके पर प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों ने खुद फावड़ा चलाकर तालाब खुदाई की शुरूआत कर दी। डीएम ने कहा इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे किनारे स्थित देहात कोतवाली भवन के नजदीक गांव के चौकीदार विश्वेशर की खाली पड़ी भूमि में जलभराव होता था। अब यहीं तालाब बनाया जा रहा है। डीएम हीरा लाल और एसपी एस आनंद की संयुक्त पहल पर तालाब खुदाई का काम शुरू हो गया। भूमि पूजन हुआ।
इसी के बाद डीआईजी मनोज तिवारी ने फावड़ा चलाकर खुदाई की शुरूआत की। डीएम और एसपी ने भी फावड़े चलाए। डीएम ने 15 दिन में तालाब खुदाई पूरा करने के निर्देश दिए। कहा इसे मॉडल तालाब बनाया जाएगा और इसमें मछली पालन भी होगा। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी लाल भरत कुमार पाल आदि ने भी खुदाई का श्रमदान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीओ राघवेंद्र सिंह (नगर) व कुलदीप कुमार गुप्ता (सदर), तहसीलदार सदर अवधेश निगम, बीडीओ रजनीश शुक्ला, जलालपुर ग्राम प्रधान मातादीन, मवई बुजुर्ग प्रधान पति रामकिशोर सिंह, देहात कोतवाली इंसपेक्टर बालेंदु गौतम आदि उपस्थित रहे।
देहात कोतवाली के पास खुदने लगा तालाब
डीआईजी, डीएम, एसपी ने खुद चलाए फावड़े
तालाब को बनाया जाएगा पर्यटक स्थल
अमर उजाला ब्यूरो