फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   84 students received degrees in the convocation ceremony

Banda News: दीक्षांत समारोह में 84 छात्रों को मिली उपाधि

Sun, 27 Apr 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
84 students received degrees in the convocation ceremony
उपा​धि लेते छात्र।  - फोटो : संवाद
बांदा। तिंदवारा गांव स्थित बांदा पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज में रविवार को प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसडी त्रिपाठी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। सभी उपाधिधारकों को उद्देश्य मानवता की सेवा होना चाहिए।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में बीएससी नर्सिंग के 35, जीएनएम, एएनएम के 40 व डीपीटी के 9 छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। बीएससी नर्सिंग में रिचा साहू प्रथम, रिषभ मिश्रा द्वितीय व मानसी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जीएनएन में सोनल प्रथम, शिवानी द्वितीय व हर्षिता को तीसरा स्थान मिला। एएनएम में अल्का प्रथम, निधि अवस्थी द्वितीय व प्रभा पटेल तीसरे स्थान पर आईं। डीपीटी में दीपक को प्रथम, मरांत सैनी दूसरे व हर्षित दीक्षित को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में डॉ. मो. रफीक, एसडीएम इरफान उल्ला खान, हसन सिद्दीकी, सईद अहमद, डॉ. टीआर सरसैया, राबिया खान, सबिहा रहमानी, अरविंद शर्मा, प्रबंधक मकबूल अली, जरीना खान, डॉ ज्ञान प्रकाश, मोनालित्ता होरो, कौसर हुसैन, आकाशदीप, राधेश्याम, प्रियांशु, वैशाली, फैजान, मसूदी, सलमा, अक्षिता, पूनम, प्रतिभा, अनुभालाल, शिवाकांत, नीरज, अबरार, हरिदास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed