{"_id":"5c70411cbdec2232285b176b","slug":"81550860572-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे के लिए दो माह में खरीदी जाएगी 90 फीसदी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे के लिए दो माह में खरीदी जाएगी 90 फीसदी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम और तेज कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले इसकी भूमि खरीद का काम 90 फीसदी पूरा कर लेने की प्रदेश सरकार ने तैयारी कर ली है। फिलहाल सातों जिलों में 1011.0439 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है, जो कुल प्रस्तावित क्षेत्रफल का 27.76 फीसदी है। इसकी कुल लागत 14,716.26 करोड़ रुपये है।
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही यूपीडा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जमीन खरीद की प्रक्रिया में तेजी ला दी है। इस सड़क को बनाने के लिए कार्यदायी संस्था/एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ई-टेंडरिंग से टेंडर मांगे जा रहे हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है, ताकि लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल को इसका लाभ मिल सके।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए सातों जिलों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, औरैया और इटावा में 3641.5912 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1011.0448 हेक्टेयर भूमि खरीद जा चुकी है। यह कु़ल प्रस्तावित भूमि की 27.76 फीसदी है। यानी एक चौथाई भूमि खरीदने का काम पूरा कर लिया गया है। यूपीडा का कहना है कि अगले दो महीने के अंदर 90 फीसदी भूमि खरीदने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
भूमि खरीद में तेजी लाने के लिए निबंधन विभाग ने सातों जिलों के उपनिबंधन कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि छुट्टी के दिनों में भी कार्यालय खोले जाएं। इसके अलावा कार्यावधि के उपरांत अतिरिक्त समय भी कार्यालय खोलकर यह काम निपटाया जाए।
सातों जिलों में खरीदी गई भूमि
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए अब तक चित्रकूट में 56.8279 हेक्टेयर, बांदा में 203.0780 हेक्टेयर, हमीरपुर में 200.3643 हेक्टेयर, महोबा में 163.2080 हेक्टेयर, जालौन में 285.4078 हेक्टेयर, औरैया में 40.4750 हेक्टेयर और इटावा में 61.8638 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। इस परियोजना की डीपीआर तैयार करने करते हुए पैकेजों के निर्माणकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ईजीआईएस इंडिया कंसल्टेंसी लिमिटेड को परियोजना का परामर्शी नामित किया गया है।
भरतकूप से शुरू, इटावा में खत्म
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चित्रकूट जिले के भरतकूप के निकट से शुरू होगा। यह झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रारंभ होकर बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, औरैया होते हुए इटावा में ताखा तहसील के कुदरैल गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चयनित 133.778 पर समाप्त होगा। बुुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 182 गांवों से गुजरेगा। इसकी लंबाई 296.264 किलोमीटर होगी। इससे प्रभावित होने वाला क्षेत्रफल 3641.6269 हेक्टेयर आंकलित किया गया है।