फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   गांव वाले बात नहीं करते, पानी लेने पर धोते हैं नल

गांव वाले बात नहीं करते, पानी लेने पर धोते हैं नल

Mon, 12 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
गांव वाले बात नहीं करते, पानी लेने पर धोते हैं नल
बांदा। ‘साहब, हमसे पूरा गांव बात नहीं करता। मुंह फेर लेता है। हम जिस नल से पानी लेने जाते हैं, वहां लोग नल धोने लगते हैं। मां-बाप की मौत के बाद छोटी सी ही उम्र में टीबी और एक अन्य जानलेवा बीमारी ने जकड़ लिया।
विज्ञापन


माता-पिता का सिर से साया उठते ही खानदानियों ने बेघर कर दिया। हम तीन भाई-बहन अब अपने एक पारिवारिक बाबा की शरण में जीवन बसर कर रहे हैं’। यह मार्मिक दास्तान बच्चों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम हीरालाल को सुनाते हुए अर्जी दी है। डीएम ने बच्चों की मदद के लिए एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बबेरू तहसील के एक गांव के लगभग 12 वर्षीय बालक ने डीएम से मिलकर आपबीती बताई। यह बालक स्वयंसेवी संगठन बाल आवाज की बुंदेलखंड प्रतिनिधि बीनू सिंह और इसी संगठन के अभिमन्यु सिंह के साथ डीएम से मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि करीब 8 साल पहले उसे टीबी की बीमारी हो गई थी। तब पिता ने इलाज कराया था। कुछ साल पूर्व पिता और माता की मौत हो गई। उनके बाद बाबा के घरवालों ने हम तीनों भाई-बहनों का सामान निकाल फेंका। यूपी-100 पुलिस ने खानदानियों को आकर डांटा-फटकारा। बाद में पारिवारिक बाबा ने हमें शरण दी। समाजसेवियों की पैरवी से हमारा इलाज शुरू हो गया। 12 वर्षीय भाई और 5 वर्षीय बहन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। समाजसेवी बीनू सिंह और शिवपूजन सिंह फल, दूध और भोजन का इंतजाम कर रहे हैं।

बालक ने बताया कि इसी हफ्ते दिवाली पर बबेरू एसडीएम ने मिठाई और पटाखे दिए थे। इसके पहले तहसील से 2500 रुपये दिलवाए थे। पिता का बीपीएल कार्ड था, जिसमें मुफ्त अनाज मिलता था। अब नहीं मिलता। न ही पोषण सामग्री मिलती है।

बालक ने डीएम से मांग की कि उसके पिता के हिस्से की भूमि उसके नाम दर्ज कराई जाए। उसे और भाई-बहनों को स्वास्थ्य सुविधा गांव में ही उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना से घर दिलवाया जाए। पोषण के लिए बकरी दी जाए, ताकि दूध से दवा ले सकें।


बच्चों ने सरकार की ओर से 2000 रुपये प्रतिमाह की भी मांग की है। बच्चों के साथ आए अभिमन्यु सिंह ने बताया कि डीएम हीरा लाल ने भरोसा दिलाया है कि बच्चे बबेरू एसडीएम से मिलें। वे पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed