फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   परिवहन निगम में ईमानदारों की तलाश शुरू

परिवहन निगम में ईमानदारों की तलाश शुरू

Thu, 23 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम में ईमानदारों की तलाश शुरू
बांदा। राज्य सड़क परिवहन निगम अब ईमानदार कर्मचारियों के जरिये अपनी आमदनी बढ़ाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की तलाश शुरू हो गई है। काउंसलिंग से उन्हें चिह्नित किया जाएगा। इन कर्मियों में चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारी भी शामिल होंगे। चित्रकूटधाम मंडल में यह काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


कई सालों से घाटे से जूझ रहे चित्रकूटधाम मंडल परिवहन निगम को अब अपने ईमानदार कर्मचारियों की सुध आई है। विभाग का मानना है कि इनसे काम लेकर राजस्व बढ़ाया जा सकता है। निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरू प्रसाद ने हाल ही में क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजे पत्र में कहा है कि काउंसलिंग के जरिये डिपो स्तर पर ईमानदार कर्मचारियों की सूची तैयार कराई जाए।
विज्ञापन


इसमें तकनीकी कर्मचारियों के साथ कार्यालय में कार्यरत कर्मियों, चालकों और परिचालकों को भी शामिल किया जाए। कहा है कि जो कर्मचारी काउंसलिंग में खरे साबित होंगे, उन्हें डिपो, मंडल और मुख्यालय स्तर पर सम्मानित भी किया जाए। यह भी कहा है कि काउंसलिंग में भ्रष्ट या लापरवाह पाए गए कर्मियों को एक माह की मोहलत सुधरने के लिए दी जाएगी। फिर भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि काउंसलिंग शुरू हो गई है। पहले चक्र में सौ कर्मचारियों की काउंसलिंग की गई है। इनमें 88 कर्मचारी बेहतर पाए गए हैं। इनमें तकनीकी वर्ग के 5 टेक्नीशियन, 5 सुपरवाइजर, 10 फोरमैन और 60 परिचालक तथा 20 चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed