फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   खेतों में नाइट्रोजन ‘न्यून’ श्रेणी पर

खेतों में नाइट्रोजन ‘न्यून’ श्रेणी पर

Sun, 27 Aug 2017 05:15 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खेतों में नाइट्रोजन ‘न्यून’ श्रेणी पर
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में खेतों से ‘आर्गेनिक कार्बन’ (नाइट्रोजन) तेजी से घट रहा है। इसकी वजह खेतों में जरूरत से ज्यादा रासायनिक खादों का इस्तेमाल है। फास्फोरस और पोटाश आदि तत्व भी कम हो रहे हैं। बांदा जनपद के सभी ब्लाकों में कार्बन ‘न्यून’ (लो) पाया गया। इसका खुलासा मृदा परीक्षण में हुआ।
विज्ञापन


मंडल के चारों जनपदों में इस वर्ष 96,698 मिट्टी के नमूने लेकर परीक्षण का लक्ष्य है। अब तक 36,454 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 12,895 की जांच हुई। इसमें ‘कार्बन’ की स्थिति सही नहीं पाई गई। जनपद के सभी आठ ब्लाकों में यह न्यून श्रेणी में है। फास्फोरस व पोटाश मध्यम श्रेणी में है।
विज्ञापन


मृदा विभाग के शोध सहायक श्रीकृष्ण ने बताया कि खेतों में पांच फिट गहराई तक मिट्टी से पोषकतत्व गायब हो रहे हैं। यह स्थिति जमीन को बंजर की कगार पर पहुंचाने वाली है। खाद और रसायन के अंधाधुंध इस्तेमाल से यह स्थिति पैदा हुई है। साथ ही मिट्टी से केंचुआ आदि जंतु भी नष्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोक के बावजूद खेतों में किसान आग लगा देते हैं। इससे भी जमीन की ताकत खत्म होती है। मंडल के चारों जिलों में किसी खेत की मिट्टी में हाई वैल्यू (उच्च स्तरीय तत्व) नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि जैविक खाद से ही जमीन की ताकत लौट सकती है।


शोध सहायक ने बताया कि नाइट्रोजन की कमी से फसल कमजोर और पीली पड़ जाती है। दाना सिकुड़कर हल्का हो जाता है। जड़ कमजोर होने से पौधा झुकने लगता है। उत्पादन में गिरावट आने लगती है। फास्फोरस व पोटाश भी न्यून होने पर खेत बंजर की श्रेणी में आ जाता है। जैविक खाद से खेतों की उपज अच्छी कर सकते हैं।

-चित्रकूटधाम मंडल में तेजी से नदारद हो रहे मिट्टी से पोषकतत्व
-फास्फोरस और पोटाश में भी तेजी से गिरावट
-मंडल में 12,895 नमूनों की जांच से खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed