फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   8.32 crores demanded for flood affected farmers

बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए मांगे 8.32 करोड़

Fri, 11 Oct 2019 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
8.32 crores demanded for flood affected farmers
बांदा। जिले में पिछले माह केन व यमुना नदी की बाढ़ से पैलानी व बबेरू तहसील के 20,166 किसानों की 12,209 हेक्टेअर खरीफ फसल बर्बाद हो गई। 85 कच्चे मकान जमींदोज हो गए और डेढ़ सौ मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। ये आंकड़े अपने सर्वे के आधार पर प्रशासन ने शासन को भेजे हैं। साथ ही प्रभावित किसानों को मुआवजे के लिए 8 करोड़ 32 लाख कृषि अनुदान मांगा है।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ का सर्वाधिक असर पैलानी तहसील में रहा। सर्वे के मुताबिक यहां पर दो हेक्टेअर से कम वाले 12,567 लघु-सीमांत किसानों की 5884 हेक्टेअर और 2499 वृहद किसानों की 3063 हेक्टेअर में खड़ी तिल, मूंग, उर्द, बाजरा, ज्वार और अरहर की फसल डूबकर खराब हो गई। 55 कच्चे मकान जमींदोज हो गए और सौ से अधिक मकानों को आंशिक क्षति पहुंची। इसी प्रकार बबेरू तहसील में 4000 लघु-सीमांत किसानों की 2544 हेक्टेअर व 1100 किसानों की 758 हेक्टेअर की फसल नष्ट हो गई। 40 कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। 50 से अधिक मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों तहसीलों में राजस्व अधिकारियों ने सर्वे कर क्षतिपूर्ति रिपोर्ट उपलब्ध कराई है। उसे शासन को भेज दिया गया है। इसमें पैलानी तहसील के लघु-सीमांत किसानो के लिए 4 करोड़ 10 लाख व वृहद किसानों के लिए 2 करोड़ 20 लाख और बबेरू में लघु-सीमांत किसानों के लिए 1 करोड़ 62 लाख व वृहद किसानों के लिए 67 लाख कृषि अनुदान की मांग की गई है। दोनों तहसीलों के किसानों के लिए शासन से 8 करोड़ 32 लाख 93 हजार लाख की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed