फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सुसाइड लेटर की लैब में होगी जांच

सुसाइड लेटर की लैब में होगी जांच

Thu, 04 Apr 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड लेटर की लैब में होगी जांच
एक साथ जहर खाकर जान गंवाने वाले प्रेमी युगल के शवों के पास बरामद सुसाइड लेटर पुलिस हैंडराइटिंग सत्यापन के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजेगी। उधर, प्रेमी युवक के परिजनों ने घटना को साजिश बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव के मजरा जगुवा डेरा में हंसराज निषाद (19) पुत्र राजू निषाद और पड़ोसी रेनू (18) पुत्री रामऔतार निषाद का शव बुधवार को सुबह एक ही पलंग पर मिले थे।
विज्ञापन


दोनों की मौत जहर खाने से मौत हुई थी। पैलानी थाना निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सुसाइड लेटर राइटिंग सत्यापन के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। हंसराज व रेनू की राइटिंग के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतक हंसराज के दादा रामेश्वर ने आरोप लगाया कि दोनों को जहर देकर मारा गया है। रेनू गुरुकुल इंटर कालेज में 10वीं तक पढ़े थी। सुसाइड नोट में भी संदेह जताया है।

-----------
वृद्धा ने फांसी लगाई
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में 70 वर्षीय वृद्धा दसिया देवी पत्नी रामऔतार ने बुधवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के नाती रणविजय ने बताया कि वह श्वास की बीमारी से परेशान थी। लंबे समय से चल रहे इलाज से भी कोई फायदा नहीं हुआ। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed