{"_id":"5b1ab6864f1c1bfd6e8b6c14","slug":"71528477318-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में झुलसी युवती की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में झुलसी युवती की अस्पताल में मौत
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। ससुराल में झुलसी युवती की 8 दिनों बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने कोतवाली में दी तहरीर में पति और सास व ससुर पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
कोतवाली नगर के जरैली कोठी निवासी गेंदा (32) पत्नी राकेश 31 मई को आग से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई भभुवा (मरका) गांव निवासी उदयवीर ने आरोप लगाया कि गेंदा की ससुरालीजनों ने हत्या की है।
कोतवाली में पति राकेश, ससुर रामकिशोर व सास चंद्रकली के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। जबकि सास का कहना है कि बहू ने खुद आग लगाई थी। घटना के वक्त घर के सभी लोग बाहर थे। गेंदा की मौत से पहले मजिस्ट्रेट ने बयान भी दर्ज किए हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में चिराग से दंपति झुलस गए। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी छोटेलाल (50) पत्नी पुनिया (40) के साथ अपनी ससुराल हमीरपुर जनपद के मौदहा गांव में रहता था। गुरुवार की रात खाना परोसने के दौरान चिराग गिरने से पुनिया जलने लगी। आग बुझाने में पति छोटेलाल भी झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ में चेनम्मा (20) पुत्र चुन्नू सिंह गुरुवार की रात घर में बिजली का काम करते समय करंट लग गया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
ससुराल में झुलसी युवती की अस्पताल में मौत
मायके वालों ने लगाया जलाकर मारने का आरोप
कोतवाली में पति, सास व ससुर के विरुद्ध तहरीर दी
एक अन्य घटना में चिराग से दंपत्ति झुलसे, भर्ती